फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat Procurement Stalls Due to Shortage of Wooden Crates; Farmers' Concerns Mount

Jind News: वुडन कैरेट की कमी से गेहूं का उठान ठप, किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 23 Apr 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wheat Procurement Stalls Due to Shortage of Wooden Crates; Farmers' Concerns Mount
जुलाना। कस्बे की अनाज मंडी में इन दिनों गेहूं की बंपर आवक के चलते अव्यवस्था का माहौल बन गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की खरीद एजेंसी के पास वुडन कैरेट की कमी के कारण गेहूं का उठान पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि मंडी में चारों तरफ गेहूं के ढेर लग गए हैं और जगह-जगह अनाज बिखरा पड़ा है जिससे किसानों और आढ़तियों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में गेहूं की लगातार आवक के बावजूद उठान न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को अपनी फसल बेचने के बाद भी भुगतान और उठान को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मंडी में अब तक लगभग 21 लाख बैग की खरीद हो चुकी है लेकिन 10 लाख 10 हजार बैग का उठान नही हो पाया है। मंडी से गेहूं की फसल के भंडारण के लिए लगभग 6 हजार वुडन कैरेट की आवश्कता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के प्रधान पवन लाठर ने कहा कि यदि जल्द ही वुडन कैरेट की व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन मंडी को बंद करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
उन्होंने प्रशासन से तुरंत समस्या का समाधान करने की मांग की है।उन्होंने आगे कहा कि गेहूं को ‘पीला सोना’ कहा जाता है, लेकिन मौजूदा हालात में यह सोना किसानों के लिए संकट का कारण बनता जा रहा है। खुले में पड़ा गेहूं मौसम की मार झेल सकता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।



वर्जन
विभाग स्थिति से पूरी तरह अवगत है और वुडन कैरेट की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही मंडी में कैरेट उपलब्ध करवा दिए जाएंगे, जिससे उठान प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी। - राजेश आर्य, डीएफएससी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article