फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat procurement in Jind's grain market did not start even after six days

छह दिन बीतने के बाद भी शुरू नहीं हुई जींद की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद

Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement in Jind's grain market did not start even after six days
जींद। शहर की अनाज मंडी में गेहूं खरीद को लेकर सरकार ने एक अप्रैल से खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके छह दिन बीतने के बाद भी मंडी में बुधवार तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गई। इसको लेकर बुधवार को अधिकारियों से मुख्यालय ने वीडियो कांफ्रेंस पर खरीद न होने का कारण पूछा। अधिकारियों ने मुख्यालय को नमी होने का हवाला देकर खरीद नहीं होने का कारण बताया।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में एक अप्रैल से गेहूं खरीदने के निर्देश की जानकारी मिलने पर किसान पहले ही दिन गेहूं लेकर पहुंच गए थे। पहले दिन कोई भी एजेंसी गेहूं खरीदने के लिए नहीं आई। इसके बावजूद अब छह दिन बीत चुके हैं। जो गेहूं पहले व दूसरे दिन मंडी में आई थी। उस समय उनके अगर नमी की मात्रा ज्यादा थी तो अब वह पूर्ण रूप से सुख चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों के पास गेहूं नहीं खरीदने का नमी का अच्छा बहाना चल रहा है। जिसके चलते मंडी में किसानों की फसल अब लावारिस पड़ी हुई है। पिछले दो दिन में मंडी में लगभग एक हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। यह आवक लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते वीरवार को अधिक गेहूं आने की उम्मीद है। क्योंकि बुधवार को जिले में कई स्थानों पर कंबाइन से कटाई शुरू हो चुकी है। अगर एक या दो दिन अधिकारियों ने नमी का हवाला देकर गेहूं की खरीद शुरू नहीं की तो मंडी में जाम के हालात बन जाएंगे।
विज्ञापन

बाक्स
नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण रुकी खरीद प्रक्रिया
शहर की मंडी में अब तक जो गेहूं आई है। उसमें नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई। उन्होंने खुद मंडी में जाकर कई ढेरियों में नमी की मात्रा की जांच कराई थी। जिसमें नमी अधिक मिली। मंडी में आई गेहूं की वीरवार को फिर से नमी की जांच कराई जाएगी। जो गेहूं मानक पर खरा उतरेगा उसकी खरीद कराई जाएगी। -निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed