फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat crop caught fire due to short-circuit

Jind News: शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगी

Sat, 08 Apr 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop caught fire due to short-circuit
जींद। गांव झांझ कलां में दोपहर दो बजे बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण खेतों में आग लग गई। इसमें एक किसान की एक एकड़ गेहूं की फसल जल गई। दोबार फिर 15 मिनट बाद आग लग गई, जिसमें दूसरे किसान की आधा एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों को फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने गांव के पास जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र खटकड़ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

किसान नरेश ने बताया कि दोपहर को दो बजे उनके खेत में बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसकी सूचना बिजली निगम अधिकारियों व फायर ब्रिगेड को दी गई। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन बिजली निगम का कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं पहुंचा। नरेश ने बताया कि उसकी एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कुछ देर बाद फिर से उसके ताऊ के लड़के दर्शन के खेत में बिजली के शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इसमें दर्शन की आधा एकड़ फसल जल गई, लेकिन इसके बावजूद कोई भी बिजली निगम का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। रोष स्वरूप ग्रामीणों ने झांझ गांव के पास जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र खटकड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया और मौका मुआयना करवाकर बिजली का शॉर्ट-सर्किट होने की जगह दिखाई गई। नरेश ने बताया कि ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, नहीं तो यहां कई किसानों की गेहूं जल जाती। डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने कहा कि ग्रामीणों को समझाकर बिजली कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया और जाम खुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed