फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   WFI Takes Major Action Against Vinesh Phogat: Banned Until June 26

Jind News: विनेश फोगाट पर डब्ल्यूएफआई का बड़ा एक्शन, 26 जून तक लगाया प्रतिबंध

Sun, 10 May 2026 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 May 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
WFI Takes Major Action Against Vinesh Phogat: Banned Until June 26
जींद। भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट पर 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले से केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि देशभर में विनेश के समर्थकों को झटका लगा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विनेश फोगाट आगे क्या फैसला लेंगी।
विज्ञापन

डब्ल्यूएफआई ने विनेश को अनुशासनहीनता और एंटी डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। महासंघ का कहना है कि संन्यास से वापसी के लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। साथ ही दिसंबर 2025 में बंगलुरु में हुए डोप टेस्ट में शामिल न होने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन

इसी को लेकर इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी नोटिस जारी किया था। वहीं हाल ही में विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि गोंडा में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेना उनके लिए मानसिक रूप से कठिन होगा क्योंकि वह यौन उत्पीड़न मामले में गवाह भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस ओलिंपिक 2024 में ओवरवेट होने के कारण अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश ने संन्यास का एलान किया था हालांकि बाद में उन्होंने वापसी का फैसला लिया। ऐसे में डब्ल्यूएफआई के इस नए फैसले ने उनके करियर को लेकर फिर चर्चाएं तेज की थी। जींद और जुलाना क्षेत्र में विनेश फोगाट के चाहने वालों में इस फैसले को लेकर निराशा देखी जा रही है।
विनेश देश की स्टार खिलाड़ी हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। अब सभी को उनके अगले कदम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed