फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Welcomes acquittal of Kejriwal-Sisodia in Delhi excise policy case

Jind News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया को बरी किए जाने का किया स्वागत

Sat, 28 Feb 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Welcomes acquittal of Kejriwal-Sisodia in Delhi excise policy case
27जेएनडी10: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ डॉ. रजनीश जैन। स्रोत : विज्ञ​प्त
जींद। आम आदमी पार्टी हरियाणा की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इसे सत्य और न्याय की जीत करार दिया है।
विज्ञापन

जारी बयान में डॉ. जैन ने कहा कि जिस प्रकार इस मामले को लंबे समय तक राजनीतिक रूप से प्रचारित किया गया। उससे आम आदमी पार्टी की छवि धूमिल करने का संगठित प्रयास स्पष्ट दिखाई देता था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक संवैधानिक पद पर आसीन मुख्यमंत्री को एजेंसियों के माध्यम से घेरने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अदालत के निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगाए गए आरोप तथ्यात्मक आधार पर टिक नहीं पाए। न्यायपालिका ने निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि सत्य को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। डॉ. जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित की राजनीति में विश्वास रखती है। यह फैसला उन लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के विश्वास को मजबूत करता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के सिद्धांतों पर भरोसा बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed