{"_id":"583f1d874f1c1b0e1ede7021","slug":"weather-cold-fog-november-alert-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के स्वागत से नवंबर को अलविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के स्वागत से नवंबर को अलविदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी छाई रही कोहरे की चादर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर के अंतिम दिन कोहरे ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह घने कोहरे और ठंड के बीच वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। चालक वाहनों की लाइटें जला कर सफर करते नजर आए। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ और करीब 11 बजे धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी कोहरा रहेगा।
धुंध के कारण बुधवार सुबह दृश्यता करीब चार से पांच मीटर तक रही। इससे वाहन सड़क पर रेंग कर चले। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के मुकाबले वीरवार को धुंध कम रहने के आसार हैं। जबकि शनिवार को धुंध का असर बढ़ने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम नौ डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 12 डिग्री तक रहा। कृषि विकास अधिकारी डॉ. कमल सैनी के अनुसार मौसम में ठंड से गेहूं की फसल पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।