फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Weather becomes changeable, possibility of rain till tomorrow

Jind News: मौसम हुआ परिवर्तनशील, कल तक बारिश की संभावना

Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Weather becomes changeable, possibility of rain till tomorrow
29जेएनडी33 : सुबह के समय कुछ देर के लिए छाई धुंध से गुजरते वाहन। संवाद
जींद। पश्चमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश के बाद बुधवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा। सुबह हल्की धूंध भी देखने को मिली, जो जल्द ही खत्म हो गई। अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री वृद्धि हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 82 प्रतिशत तथा हवा की गति दो किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

ठंड को फसलों के फायदेमंद माना जा रहा है। इस समय गेहूं फसल बिजाई का सीजन चला हुआ है। 50 प्रतिशत किसान गेहूं की बिजाई कर चुके हैं और सरसों भी फुटाव पर है। अगेती गेहूं की फसल में सिंचाई का समय है। ऐसे में किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश ने किसानों की भूमि को गीला कर दिया और तापमान में भी गिरावट ला दी है। इससे फसलों में अच्छा फुटाव होगा ओर ग्रोथ भी अच्छी मिलेगी। बारिश ने बीजी गई फसलों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि आगे मौसम परिवर्तनशील रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी। अगेती सरसों में जरूरत के अनुसार पानी दिया जा सकता है। एक दिसंबर तक बारिश व बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed