फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Weather becomes changeable, possibility of drizzle with thunder and lightning

Jind News: मौसम हुआ परिवर्तनशील, गरज तथा चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

Tue, 21 Jan 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Weather becomes changeable, possibility of drizzle with thunder and lightning
जींद। पिछले तीन दिन से मौसम साफ रहने तथा धूप खिलने के बाद बुधवार से मौसम फिर से करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन आकाश में बादलवाई भी देखने को मिलेगी। उत्तर-पश्चिमी हवा से ठंड बढेगी और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 62 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ था। दिन में धूप भी अच्छी खिल रही है। मंगलवार को दिन का आगाज ठंड तथा आंशिक धुंध तथा कोहरे के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ धूप खिल उठी और मौसम पूरी तरह साफ हो गया। इसने ठंड से भी राहत दी। खिली धूप से व्यवस्था भी पटरी पर लौटी दिखाई दी। हवा की गति जरूर ठंड का अहसास कराती रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दो दिन मौसम परिवर्तलशील रहेगा। आकाश में बादलवाई दिखाई देगी। कहीं गरज तथा चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी है। इसके चलते रात के तापमान में कुछ कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके प्रभाव के चलते आकाश में बादलवाई दिखाई देगी और कहीं-कहीं पर गरज तथा चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed