फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Weather became pleasant due to rain, farmers' concern increased

Jind News: बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 30 Aug 2025 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Aug 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, farmers' concern increased
29जेएनडी22-बारिश के कारण शिव कॉलोनी की गली में जमा पानी। संवाद
जींद। शुक्रवार को जींद व उचाना के आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जबकि अन्य स्थानों पर हलकी बूंदाबांदी हुई। आकाश में घुमड़ते बादलों को देख जुलाना, पिल्लूखेड़ा तथा नरवाना इलाके के किसानों के चेहरों पर परेशानी भी देखने को मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 85 प्रतिशत व हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। शुक्रवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ बादल गहरे होते चले गए। कुछ समय के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके साथ मौसम सुहाना हो गया। जींद में 31 एमएम तो उचाना में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि जिले में अन्य जगहों पर हलकी बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश के कारण पिल्लूखेड़ा, जुलाना व नरवाना के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां पर फसलों में तीन से चार फीट तक बरसाती पानी भरा हुआ है और फसलें डूबी हुईं हैं। अगर ऐसे हालात में और बारिश होती है तो किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो जाएंगी। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि मानसून की सक्रियता से बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक आकाश में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। किसान कृषि से संबंधित कार्य मौसम को ध्यान में रख कर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed