फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   We will vote in the name of development, not caste or person

Jind News: जाति, व्यक्ति नहीं, विकास के नाम पर करेंगे मतदान

Sun, 08 Sep 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
We will vote in the name of development, not caste or person
जींद। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जहां जातिगत समीकरण व सामाजिक और पार्टी के चहेतों को टिकट देकर खुद के सिर जीत की पगड़ी बांधने की सोच रहीं हैं। इसी तरह से सभी स्थानों पर राजनीतिक चर्चा चलती है। रोडवेज बसों में भी यह चर्चा हावी रही। जिसके चलते यात्री इस बार जिले के विकास के लिए मतदान करने का मूड बना चुके हैं। जो उम्मीदवार जिले के विकास के लिए विधानसभा में बेहतर होगा। इस बार मतदाताओं की वोट उसकी तरफ जाएगी।
विज्ञापन


इसको लेकर जींद से नरवाना की बस में लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने प्रदेश में पहले रही सरकारों के विकास कार्य और आगे बनने वाली सरकार से क्या उम्मीदें हैं। प्रदेश के साथ अपने जिले में क्या विकास होना चाहिए, अब तक रहे नेताओं ने क्या किया, इन मुद्दों पर बड़ी बहस लोगों में होती है। बस के सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से चुनाव को लेकर चर्चा की तो इसमें महिलाओं ने बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने वालों को वोट देने का खुद को पक्षधर बताया, तो किसानों से बात की गई, तो फसलों का समर्थन मूल्य को इस बार का बड़ा मुद्दा बनाया। इसके अलावा युवाओं ने रोजगार के लिए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करवाने तथा विभागों में रिक्त पड़े पदों पर सरकारी भर्ती करवाने, एचकेआरएनएल को बंद करवाने वालों को मतदान करने को कहा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं होना भी बड़ा मुद्दा इस बार के चुनाव में बनेगा। गांवों में वोट की अपील करने के लिए आने वाली राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों से उनके शासन का हिसाब लिया जाएगा और आगे क्या करेंगे इसके बारे में पूछा जाएगा।
विज्ञापन


बेहतर काम के आधार पर दिया जाएगा वोट

जिले में अब तक विकास को लेकर ज्यादा कार्य नहीं हुए हैं, हालांकि सडक़ों व स्वास्थ्य में कुछ सुधार जरूर हुआ है। जिस भी दल ने अपने कार्यकाल में जिले के विकास के लिए अच्छा कार्य किया है। उनकी समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद मतदान पर विचार किया जाएगा। -सतबीर, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के लिए रोजगार के करें इंतजाम

जिले में पढ़े-लिखे युवाओं के पास काम नहीं है। इसके लिए किसी भी सरकार ने बेहतर कार्य नहीं किया। इस बार जो रोजगार को प्राथमिकता देगा। उसके पक्ष में मतदान होगा। क्षेत्र के विकास को ही प्राथमिकता दी जाएगी। -नरेश, यात्री।

बहू- बेटियों की सुरक्षा को दी जाए प्राथमिकता

आज बहू- बेटियों को रोजगार, शिक्षा समेत घरों से बाहर निकलना पड़ता है। आए दिन उनकी अस्मत के साथ खिलवाड़ होता है। इनकी सुरक्षा के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था करने वालों को ही मतदान किया जाएगा। -दर्जो, यात्री।


नए चेहरे को देंगे मौका

जिले की राजनीति में कुछ लोग कब्जा जमाए बैठे हैं। लंबी राजनीति के बाद भी कोई विकास नहीं करवाया। इनको इस बार सत्ता से हटाकर नए चेहरों को मौका देंगे, ताकि यह विकास करवा सकें। -बिजेंद्र, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed