फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   We are brothers, friends as well as political opponents: Bhupinder Singh Hooda

हम भाई भी हैं, दोस्त भी और राजनीतिक विरोधी भी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Wed, 09 Mar 2022 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
We are brothers, friends as well as political opponents: Bhupinder Singh Hooda
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के बारे में कहा कि हम भाई भी हैं, दोस्त भी हैं और राजनीतिक विरोधी भी हैं। कइयों को यह बात हजम नहीं होती कि हम राजनीति विरोधी भी हो सकते हैं लेकिन परिस्थितियां कुछ भी करवा देती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बांगर के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जो शिक्षण संस्थान यहां पर बनाया गया है उसके लिए बीरेंद्र सिंह बधाई के पात्र हैं। मेरे दादा जी रोहतक की शिक्षण संस्थानों के प्रधान थे तो बीरेंद्र सिंह के नाना उन संस्थाओं के सचिव थे। इस पुस्तक में प्रदेश की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। उनके लिए गौरव की बात है कि उनके नाना की रचनाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने का अवसर मिला। उनके नाना हरद्वारी श्योकंद अनपढ़ थे लेकिन वो शिक्षा पर हमेशा जोर देते थे। जिससे प्रेरित होकर उनके पिता रणबीर सिंह, बीरेंद्र सिंह के नाना सर छोटूराम ने रोहतक के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों को स्थापित करने का काम किया। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दादा हरद्वारी साहित्यकार के साथ-साथ वैध भी थे। दादा हरद्वारी में अपने भाईयों के लिए त्याग की भावना थी। वह हमेशा बुजुर्गों द्वारा कहीं गई बातों को मानने के साथ-साथ उनसे अधिक उन पर अमल करते थे। हमें भी चाहिए कि हम अपने बुजुर्गों की बातों को माने, बुजुर्गों का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed