फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wazir Singh Dalal Becomes District President of HSEOA

Jind News: एचएसईओए के जिला प्रधान बने वजीर सिंह दलाल

Sun, 17 May 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wazir Singh Dalal Becomes District President of HSEOA
17जेएनडी22: स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक में मौजूद अध्यापक। स्रोत : अध्यापक
जींद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कॉलोनी में रविवार को हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएसईओए) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलेभर के 55 स्कूल कैडर के प्रिंसिपलों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निवर्तमान जिला प्रधान बलजीत सिंह गोयत ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और यूनियन की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन की ओर से किए गए कार्यों और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किठाना (कैथल) के प्रिंसिपल डॉ. सत्यवान सिंह को मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में सर्वसम्मति से वजीर सिंह दलाल को हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन, जींद का नया जिला प्रधान चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला प्रधान वजीर सिंह दलाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती और शिक्षा अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण गुणवत्ता सुधारने और अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान डॉ. जगमहेंद्र सिंह, डॉ. कुलबीर सिंह, डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, कृष्ण चहल, यशवीर रेढू, दिलबाग ढांडा और मुकेश नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed