{"_id":"577d64804f1c1b6f0c7fbaa6","slug":"watherm-flow-protest-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी न होने पर जताया रोष
jind
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
ईदगाह के पास रास्ते पर जमा गंदे पानी को दिखाते लोग।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सिनेमा रोड पर नहर के पास ईदगाह के सामने गंदा पानी जमा होने से मुस्लिम समाज के लोगों में जिला प्रशासन के प्रति रोष है। बृहस्पतिवार को ईद का पर्व है, लेकिन ईदगाह में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। समुदाय के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ईदगाह में रहने वाले मौलाना नवाब, जहिद हुसैन, कामिल अंसारी, रफीक खान, राजू खान व मौलाना शाजिद ने बताया कि पिछले एक माह से ईदगाह के सामने गंदा पानी जमा है। रमजान के पूरे माह ईदगाह में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ईद का पर्व भी गंदे पानी से गुजर कर मनाना पड़ेगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि इस एक माह के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के पास गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों को अवगत करवाया था कि रमजान के महीने में सैकड़ों लोग मस्जिद में आते हैं। इसके बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाए
ओवर फ्लो होने की वजह से गंदे नाले का पानी गली में आ जाता है। बुधवार को वहां से पानी निकालने के लिए पंप सेट लगा दिए हैं। इस तरह की शिकायत लेकर कोई भी उनके पास नहीं आया।
- जगदेव मोर, एसडीओ
जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाए
ओवर फ्लो होने की वजह से गंदे नाले का पानी गली में आ जाता है। बुधवार को वहां से पानी निकालने के लिए पंप सेट लगा दिए हैं। इस तरह की शिकायत लेकर कोई भी उनके पास नहीं आया।
विज्ञापन
- जगदेव मोर, एसडीओ
जन स्वास्थ्य विभाग।