फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Waterlogging in Kharal will get relief, SDM gave instructions for water drainage

खरल में जलभराव से मिलेगी निजात, पानी निकासी के लिए एसडीएम ने दिये निर्देश

Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Kharal will get relief, SDM gave instructions for water drainage
खरल गांव में ओवरफ्लो तालाब होने पर एसडीएम नीरज ग्रामीणों से बातचीत करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। एसडीएम नीरज ने शनिवार को गांव खरल में बारिश के पानी की वजह से ओवरफ्लो हुए तालाब का निरीक्षण किया। उनके साथ सिंचाई विभाग के एक्सईएन बनारसीदास भी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम ने मौका मुआयना के दौरान मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की और जलभराव की स्थिति जानी।
विज्ञापन

एसडीएम नीरज ने बताया कि बारिश के दौरान विभिन्न जगह विशेषकर ग्रामीण आबादी के अंदर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होना स्वभाविक है। जल निकासी के लिए सिंचाई विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा बिजली विभाग लगातार प्रयासरत है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा उप मंडल में सभी ड्रेनो पर पंप सेट लगाए गए हैं, ताकि ड्रेनों में अत्याधिक बारिश के दौरान पानी निकासी की प्रक्रिया जारी रहे। उन्होंने ग्रामीणों से भी इन हालातों में अपने सहयोग का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण आबादी के पानी निकासी की भी सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए कहा, ताकि उत्पन्न स्थिति के दौरान लोगों के लिए पीने का पानी शुद्ध व स्वच्छ रह सके। एक्सईएन बनारसी दास ने एसडीएम को अवगत कराया कि खरल गांव में बरसात की वजह से दो तालाब ओवरफ्लो हुए हैं। जिनमें से एक तालाब की पानी निकासी खरल माईनर में सुचारू रूप से संभव है, जबकि दूसरे यानी आबादी के अंदर वाले तालाब की पानी निकासी नजदीक माईनर या ड्रेन न होने के कारण गांव के खेतों में ही संभव है। इसके लिए ग्रामीणों की मांग के अनुसार विभाग द्वारा पंपसेट, डीजल इंजन अथवा इलेक्ट्रिक पंप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed