फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water, sanitation and health mission is being linked with the campaign in rural areas

Jind News: ग्रामीण क्षेत्र में अभियान से जोड़ रहे जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य मिशन

Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water, sanitation and health mission is being linked with the campaign in rural areas
11जेएनडी09-बैठक में भाग लेते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्रोत विभाग
जींद। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता के संग को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन प्रदेश में आठ से 15 अगस्त तक आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को स्वच्छता और पर्याप्तता के लक्ष्यों के साथ जोड़ना है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य मिशन को समर्थन मिले।
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि चीफ इंजीनियर कम निदेशक राजीव बातीश ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से सभी ग्राम पंचायतों में अभियान का समन्वय और कार्यान्वयन सुनिश्चित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गतिविधियों में समुदाय की ओर से संचालित सफाई अभियान, वॉश संबंधित संपत्तियों जैसे शौचालय, पीने के पानी की टंकियां, पाइपलाइन, हैंड पंप की सफाई करवाना शामिल है।
इसके अलावा पंचायत स्तर पर स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन खंड संसाधन संयोजक की ओर से करवाया जा रहा है। जल संरक्षण गतिविधियांए स्वच्छता और सुरक्षित जल उपयोग पर जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया जा रहा है।
15 अगस्त को अमृत सरोवर, जलापूर्ति योजनाओं, अवसंरचना स्थलों पर ध्वज फहराया भी करवाया जाएगा। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति, पंचायती राज संस्थान, स्वयं सहायता समूह, स्थानीय युवा समूह, स्कूली बच्चे, स्वयंसेवक और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जा रहा है।

इस अभियान को देशभर में प्रचारित करने के लिए अभियान के हैश टैग का भी प्रचार करना है जिनमें हर घर स्वच्छता और हर घर तिरंगा हैशटैग का उपयोग किया जा रहा है। दैनिक अपडेट, फोटो और सफलता की कहानियां रिपोर्टिंग पोर्टल पर राज्य जल एवं सीवरेज मिशन व जिला जल एवं सीवरेज मिशन पर अपलोड की जा रही हैं।
सभी गतिविधि स्थानों पर अनुमोदित अभियान सामग्री जैसे पोस्टर, बैनर, तिरंगा थीम वाले डिजाइन लगाकर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed