फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water filled under Hansi Road bridge

Jind News: हांसी रोड पुल के नीचे भरा बरसाती पानी

Sat, 12 Jul 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Water filled under Hansi Road bridge
11जेएनडी04-हांसी रोड पुल के नीचे जमा बरसाती पानी से गुजरते हुए कॉलोनीवासी। स्रोत कॉलोनीवासी
जींद। हांसी रोड पटियाला चौक पर पुल के नीचे बारिश के बाद जलभराव हो गया है। इसके कारण वहां आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। सड़क पर बरसात के पानी ने तालाब का रूप ले लिया है। इसके बावजूद भी विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन और विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई है।
विज्ञापन


इस सड़क पर दो-तीन स्कूल और 7-8 अन्य संस्थान, धर्मशालाएं होने के कारण प्रतिदिन स्कूल बस, कार और अन्य व्हीकल गुजरते है। छोटे-छोटे बच्चों और अभिभावकों को पानी में से ही गुजरना पड़ता है। पिछले तीन दिन में तीन-चार बच्चों, कॉलोनीवासी और अभिभावकों को पानी में गिरकर फिसलने से चोट लग चुकी है।
विज्ञापन


कॉलानीवासी शिवंद्र सिंह, नीलम आहूजा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह बतरा, रवि मल्हान, गुलशन, सुनील, अजय सिंह, प्रवीण बत्तरा, जितेंद्र, रमेश बंसल, कुलदीप सिंह, राजेश, भूपेंद्र पांचाल, शिम्पी रानी, शालू अनेजा ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सड़क के पानी की निकासी का तुरंत प्रबंध कराना चाहिए था लेकिन अधिकारियों ने एक बार भी मौके पर आकर लोगों की सुध तक नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी कार्यालय में बैठकर ही स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। प्रशासन और विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। कॉलोनीवासी परेशान हैँ।




बीमारियां फैलने का बना डर

कालोनीवासियों का कहना है कि इसी मुख्य सड़क पर लोग रोजाना घरों से कूड़ा लाकर मुख्य रास्ते में डाल हैं। इसके कारण यहां गंदगी का ढेर लग गया है। इसके कारण बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों को मच्छरों से होने वाले वायरल, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद को चाहिए कि यहां पर किसी अन्य उचित स्थान पर गंदगी डालने का स्थान बनाया जाए। यहां पर बेसहारा गोवंश भी खड़ रहता है। इसके कारण रास्ता बंद हो जाता है।



संज्ञान में मामला नहीं था। कनिष्ठ अभियंता या एसडीओ को बोलकर जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा।

-भानुप्रताप, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed