फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Was deprived of water for one and a half month, now complained on CM window and demanded action

Jind News: डेढ़ माह तक पानी से रखा गया वंचित, अब सीएम विंडो पर शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

Thu, 29 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Was deprived of water for one and a half month, now complained on CM window and demanded action
नरवाना। नरवाना के मॉडल टाउन निवासी पूर्व प्राचार्य एवं अधिवक्ता रघु भूषण लाल गुप्ता ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की लापरवाही को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मॉडल टाउन स्थित उनके आवास के पास पाइपलाइन डालते समय विभाग की जेसीबी मशीन से उनके घर की जल आपूर्ति लाइन टूट गई थी, जिससे उनके घर में पानी आना बंद हो गया। गुप्ता ने संबंधित जेई और एसडीई से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय पोर्टल पर 3 बार शिकायत दर्ज करवाई (23 अप्रैल, 28 अप्रैल और 15 मई), लेकिन हर बार झूठी रिपोर्ट देकर शिकायत को निस्तारित दिखा दिया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला उन्होंने सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के समक्ष भी उठाया।
विज्ञापन

बाद में एक्सईएन और एसडीई को फोन और मैसेज भेजने के बाद 21 मई को जल आपूर्ति बहाल की गई। गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कर जन समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही से उनके परिवार को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले शहर में पानी की नई पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था। आर्य उपनगर की लाइन जोड़ने के दौरान इनका कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो गया था। इसके बाद उपभोक्ता का फोन आया था। इसके 2 से 3 दिन बाद उसका कनेक्शन दोबारा से जुड़वा दिया गया था। जहां तक बात सीएम विंडो पर दी गई शिकायत की है यह मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं आया है।
-नवीन कुमार मुंडे, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed