फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   warld flew, alert, jind

बर्ड फ्लू की आहट से पशुपालन विभाग अलर्ट

Tue, 08 Nov 2016 01:01 AM IST
jind
jind Updated Tue, 08 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
warld flew, alert, jind
मुर्गी फार्म का फोटो। - फोटो : bureau

विज्ञापन
पिछले कई दिन से दिल्ली और हिसार में बर्ड फ्लू की आहट है, लेकिन एशिया के सबसे बड़े पोर्ल्टी हब जींद में इसका असर नहीं है। हालांकि पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं, लेकिन जींद में चिकन की मांग में कोई कमी नहीं आ रही है। हालांकि अंडे के रेट स्थित हैं। जींद जिले में करीब 450 पोल्ट्री फार्म हैं। इनमें करीब 300 में मुर्गी पालन होता है और 80 हैचरी हैं। जिनसे अंडे का उत्पादन होता है और इतनी ही फार्म में चिक्स का उत्पादन किया जाता है। पूरे एशिया में जींद से चिक्स की सप्लाई होती है। ऐसे में जींद के लिए पोल्ट्री व्यवसाय सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ट्रांसपोर्ट और पोल्ट्री फीड का काम भी इसके साथ ही करोड़ों रुपये की टर्नओवर का है। हालांकि बर्ड फ्लू से पोल्ट्री बाजार सहमा हुआ है, लेकिन जींद की मार्केट पर इसका असर नहीं दिख रहा है। पशु पालन विभाग के डॉ. राजू के अनुसार नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे हैं और किसी में भी कोई दिक्कत नहीं आई है। सोमवार को भी 80 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसी सप्ताह में इसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी। उन्होंने माना की पोल्ट्री व्यवसायी अंडे के रेट को लेकर चिंतित हैं। इस मौसम में अंडे का रेट प्रति पीस साढ़े चार रुपये तक पहुंच जाता है, जबकि इस बार यह चार रुपये से भी कम है।

प्रतिदिन सवा लाख मुर्गी जाती हैं दिल्ली
जींद से प्रति दिन करीब 125 मुर्गियों को दिल्ली बाजार में ले जाया जा रहा है। इसमें कोई कमी नहीं आ रही है। वहीं व्यापारियों को भी माल बेचने में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में बर्ड फ्लू का असर नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ. राजू, पशु चिकित्सक।

स्वास्थ्य विभाग तैयार
बर्ड फ्लू के मामले में एक किलोमीटर तक का क्षेत्र संवेदनशील होता है और दस किलोमीटर तक निगरानी रखनी होती है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति के लिए तैयार है। अलग से वार्ड बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास टॉमफ्लू का पर्याप्त स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed