फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   wanted criminal arrested in 17 cases along with 3 accomplices

17 मामलों का वांछित अपराधी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
wanted criminal arrested in 17 cases along with 3 accomplices
हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती समेत 17 आपराधिक मामलों के वांछित भगोड़े को डिटेक्टिव स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर रजाना कलां बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के पास से तीन अवैध पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। चारों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मंगलवार को चारों को सफीदों अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी चंद्रपाल सिंह व डिटेक्टिव टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर समरजीत ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि हत्या के साथ-साथ अन्य 17 आपराधिक मामलों का वांछित भगोड़ा करनाल जिले के गांव जयसिंहपुरा निवासी बलविंद्र उर्फ अंडरू अपने तीन अन्य साथियों के साथ रजाना कलां बस स्टैंड के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अंडरू के साथ जींद के गांव आसन निवासी अंकित, सोनीपत जिले के गांव आसन निवासी राहुल उर्फ अंग्रेज, रोहतक जिले के गांव टिटौली निवासी प्रवीण उर्फ देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से तीन अवैध पिस्तौल तथा आठ कारतूस मिले। पुलिस ने चारों को मंगलवार को सफीदों अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव रजाना खुर्द के पास की थी अंकित व अंडरू ने युवक की हत्या
डिटेक्टिव इंचार्ज समरजीत ने बताया कि जीआरपी थाने में दर्ज मामले के अनुसार फरवरी में सफीदों के गांव रजाना खुर्द के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के पास अंडरू तथा उसके साथी अंकित ने रोहतक निवासी युवक लाडी की गोली मारकर हत्या की थी। उस समय यह ब्लाइंड मर्डर था। बाद में पुलिस जांच में अंडरू तथा अंकित का नाम सामने आया था। तभी से दोनों फरार चल रहे थे। अदालत ने छह महीने पहले अंडरू को भगोड़ा घोषित किया था। अंडरू के खिलाफ पानीपत, जींद, असंध में हत्या, लूटपाट, डकैती सहित 17 मामले दर्ज हैं। अंकित पर हत्या का मामला दर्ज है, जबकि राहुल व प्रवीण के मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed