फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   VVIP becomes vehicle carring the flag of Bhakiyu

भाकियू का झंडा लगे वाहन बने ‘वीवीआईपी’

Sun, 13 Dec 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
VVIP becomes vehicle carring the flag of Bhakiyu
खटकड़ टोल प्लाजा से गुजरते भाकियू का झंडा लगे वाहन। संवाद। - फोटो : Jind
उचाना। खटकड़ गांव के पास बने टोल प्लाजा पर 26 नवंबर से लेकर अब तक भाकियू का झंडा लगी किसी भी गाड़ी से टैक्स नहीं वसूला गया है। ऐसे वाहनों के लिए बकायदा एक अलग से लाइन बनाई गई है। भाकियू के झंडा लगे वाहनों में सवार लोग अब किसी वीवीआईपी से कम नहीं हैं। टोल पर एक व्यक्ति बकायदा खड़ा नजर आता है जो भाकियू का झड़ा लगी गाड़ियों को अलग लाइन से गुजरने का इशारा करता है।
विज्ञापन

खटकड़ टोल प्लाजा से रोजाना करीब 500 से ज्यादा वाहन ऐसे गुजरते हैं जिन पर भाकियू की झंडी लगी होती है। इन वाहनों में बाइक से लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, ट्रक व अन्य गाड़ियां शामिल हैं। ऐसे वाहन पंजाब की तरफ से अधिक आ रहे हैं। किसानों ने कहा कि भाकियू का झंडा टोल प्लाजा पर पास का सिंबल बन गया है। अब से पहले जो गाड़ी अधिकृत होती हैं उनके लिए ही टोल प्लाजा पर बैरियर खुलते थे, लेकिन अब किसानों के वाहनों के लिए टोल प्लाजा के बैरिकेड खुलते हैं। हरबंस, लवप्रीत व गुरविंद्र ने कहा कि भाकियू की झंडी मतलब पास है। पंजाब में दो महीनों से टोल फ्री किए हुए हैं। हरियाणा में भी कहीं टोल नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

हर रोज 300 से 400 वाहन अप-डाउन करते हैं, जिनके ऊपर भाकियू की झंडी लगी होती है, ऐसे वाहनों के लिए अलग से भी लाइन बनाई गई है। ऐसे वाहन अगर किसी भी लाइन से गुजरे तो उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। 26 नवंबर से ऐसा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश सिंह, एचआर अधिकारी, टोल प्लाजा खटकड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed