{"_id":"66f1d31fb5692b29da0c9c54","slug":"voters-should-take-care-of-brotherhood-in-elections-kandela-jind-news-c-199-1-jnd1001-123426-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में भाईचारे का ख्याल रखें मतदाता : कंडेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में भाईचारे का ख्याल रखें मतदाता : कंडेला
Tue, 24 Sep 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी02: कंडेला गांव में बैठक करते हुए कंडेला खाप के पदाधिकारी। स्रोत खाप
जींद। कंडेला सर्वजातीय खाप की बैठक सोमवार को कंडेला गांव में खाप प्रधान धर्मपाल कंडेला की अध्यक्षता में हुई। इसमें खाप सदस्यों ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।
खाप प्रधान ने कहा कि चुनाव में मतदान करना और आपसी भाईचारा बनाए रखना दोनों बातें जरूरी हैं। चुनाव के दिनों में मादक पदार्थों पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। उम्मीदवारों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वो मतदाताओं के बीच शराब नहीं परोसें। विकास तथा समाजहित के कार्यों पर ही वोट मांगें। खाप पहले भी जींद जिले के पिछड़ेपन, बेरोजगारी और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सरकार को ज्ञापन दे चुकी है। इस अवसर पर खाप उप प्रधान दयानंद नंबरदार, प्रवक्ता कर्मवीर लोहचब, विजेंद्र रेढू, डाॅ. रमेश कंडेला और किसान नेता रामफल कंडेला मौजूद रहे।