{"_id":"6646619d4f82fd9aa000e774","slug":"voters-can-save-time-by-using-voter-in-queue-app-jind-news-c-199-1-sroh1006-117174-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मतदाता वोटर इन क्यू एप का प्रयोग कर बचा सकते हैं समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मतदाता वोटर इन क्यू एप का प्रयोग कर बचा सकते हैं समय
Fri, 17 May 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 17 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
जींद। मतदाताओं को अपना वोट डालने में अधिक देर तक लाइन में खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने एक एप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से आप मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी घर बैठे ले सकते हैं। बूथ पर भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रहा है। 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप लॉन्च किया गया है। इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं। मतदाता अपनी सुविधा के अनुसरा मतदान करने के लिए केंद्र पर जा सकते हैं। कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही लौट जाते हैं, लेकिन अब इस एप के माध्यम से मतदान केंद्रों की जानकारी मिल सकेगी। वोटर इन क्यू मोबाइल एप को भारत निर्वाचन आयोग ने भी प्रयोग के तौर पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए हैं। डीसी ने बताया कि इस मोबाइल एप तथा वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है। यह प्रयोग सफल रहा तो इस प्रयोग को भविष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।