फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Voted in favor of educated and qualified candidate for development

पहली बार युवाओं ने मतदान के यज्ञ में डाली आहुति

Mon, 31 Oct 2022 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Voted in favor of educated and qualified candidate for development
जींद। पंचायतीराज के जिला परिषद और ब्लॉक समिति को लेकर रविवार को चुनाव हुआ। इस दौरान काफी युवाओं ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। पहली बार किए गए मतदान को लेकर युवाओं में जोश और उत्सुकता था। युवाओं का कहना था कि उन्होंने विकास को ध्यान में रखकर शिक्षिक और योग्य प्रत्याशी का चयन कर वोट दिया है। लोकतंत्र के महापर्व में हर किसी मतदाता को अपना सहयोग करना चाहिए, तभी अपने देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। ऐसे में योग्य एवं पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को चुनकर पंचायत, ब्लॉक समिति और जिला परिषद में भेजेंगे जो कि गांवों का विकास करवाएंगे।
विज्ञापन

मैने पहली बार पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उसने गांव के विकास को तवज्जों देने वाले उम्मीदवार को ही वोट दिया है और उम्मीद है कि अच्छा प्रतिनिधि चुना जाएगा। वह अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने पर बहुत खुश है।
विज्ञापन

-स्वीटी, निडाना
----------
लोकतंत्र में वोट का अधिकार बहुत महत्व रखता है। इसी से लोकतंत्र मजबूत होता है। पहली बार वोट डालने का अपना अलग ही उत्साह है। मुझक आज पहली बार वोट डालने का मौका मिला। इसलिए वह बहुत खुश है। उसने अपनी पहली वोट पढ़े-लिखे उम्मीदवार को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--रेनू, सिंधवीखेड़ा
-------------
पंचायत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यदि गांव का सरपंच एक जिम्मेदार नागरिक को बनाया जाए तो इससे गांव का भला हो सकता है। मैने पहली बार वोट डाला है और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर वोट दिया है।
-मीनू, सिंधवीखेड़ा
-------------
स्कूल में पढ़ते समय वह अपने वोट के अधिकार के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। अब मताधिकार का मौका मिला तो मतदान किया। एक स्वच्छ तथा ईमानदार व्यक्ति का चुनाव किया है। ग्रामीण क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़े हुए हैं, इसलिए ग्रामीणों को एक होकर विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए।

-तमन्ना, सिंधवीखेड़ा
-------------
उन्होंने पहली बार पंचायती चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अपने मत से ही ब्लॉक समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव किया है। उन्हें उम्मीद है कि उसके मत से जीतने वाला उम्मीदवार गांव का विकास करवाएगा। गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाएगा, ताकि काफी समय से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी और गांव में भी शहर जैसी सुविधाएं मुहैया होगी।
-मोरखी गांव के विनोद, सचिन, राहुल, अरुण व शमशेर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed