फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Voted and saw cultural heritage in the exhibition.

Jind News: मतदान कर प्रदर्शनी में देखी सांस्कृतिक धरोहर

Sun, 06 Oct 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 06 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Voted and saw cultural heritage in the exhibition.
सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एडीसी विवेक आर्य। संवाद
जींद। लोगों को मतदान के दौरान अधिक से अधिक जानकारी मिले इसको लेकर शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन नरवाना व उचाना विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक कृष्णा आदित्य तथा स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विवेक आर्य ने किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि राजकीय कॉलेज के अंदर मुख्य गेट पर लगाई गई प्रदर्शनी को देखने में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे थे। यहां बने बूथ नंबर 90 और 91 पर जो भी मतदाता अपने मत का प्रयोग करने आ रहे थे प्रदर्शनी उनका ध्यान अपनी ओर खीच रही थी।
विज्ञापन

पहले मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे थे और फिर वापस आकर प्रदर्शनी में रखी पौराणिक चीजों की जानकारी ले रहे थे। प्रदर्शनी में गुलशन भारद्वाज भी सभी मतदाताओं को पुरानी चीजों की जानकारी दे रहे थे। एडीसी विवेक आर्य ने राजकीय महाविद्यालय के बूथ नंबर 90 पर अपना वोट भी डाला।
विज्ञापन

उचाना विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक कृष्णा आदित्य ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक मतदान को लेकर तरह-तरह की गतिविधियां आयोजित की गई हैं। इन गतिविधियों में साइकिल रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता, मतदाता शपथ जैसे कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि प्रयास किया गया है कि लोग अधिक से अधिक मतदान करें। मतदाताओं को मतदान के साथ पौराणिक चीजों की जानकारी मिले, इसके बारे में भी प्रदर्शनी लगाई गई है। मतदाताओं ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रसन्ना जाहिर की है। इस अवसर पर मास्टर रामप्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed