{"_id":"6a3ffe9dfb33195453043599","slug":"volunteers-performed-a-dance-at-the-nss-camps-closing-ceremony-jind-news-c-199-1-sroh1006-155792-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एनएसएस शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एनएसएस शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने किया नृत्य
Sat, 27 Jun 2026 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 27जेएनडी10 : एनएसएस शिविर में स्वयं सेवक मेडल के साथ।
जींद। शहर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमकर तालियां बटोरी। समारोह में प्राचार्य रविंद्र कुमार, आचार्य सूर्य देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्रेष्ठा और उनकी टीम ने हरियाणवी समूह नृत्य, मनिंदर कौर ने पंजाबी लोक नृत्य, खुशी ने एकल नृत्य, मंजीत श्योकंद ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। शिविर की सात दिवसीय गतिविधियों का प्रतिवेदन शबनम द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एनएसएस समन्वयक हंसबीर रेढू द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र कौशिक, सुरेंद्र सैनी, पवन, सतीश, श्रवण, मनोज, मंजीत, श्रीष्टि, अंजलि, श्वेता, मोनिका, धीरज गोयल, अकिंत, संदीप उपस्थित रहे।