फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Violation of GRAP rules continues in the district, construction work is not stopping

Jind News: जिले में ग्रैप नियमों की उल्लघंना जारी, नहीं रुक रहे निर्माण कार्य

Thu, 28 Nov 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Violation of GRAP rules continues in the district, construction work is not stopping
जींद। जिले में प्रदूषण के स्तर को सुधारने के लिए ग्रैप 4 लागू किया गया है, लेकिन इसके नियमों की पालना करवाना जिला प्रशासन के लिए भी चुनौती बना हुआ है। शहर की बीचों बीच गुजरने वाली हांसी ब्रांच नहर में भी निर्माण कार्य चला हुआ है। इस पर भी प्रशासन की नजर नहीं। जिले में ग्रैप 4 लागू है। उसी दिन से लगातार निर्माण कार्य जारी हैं। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद की टीम लगातार काम भी कर रही है।
विज्ञापन

जिले में एक तरफ तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद व डीटीपी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं, लेकिन हांसी ब्रांच नहर में चल रहे निर्माण कार्य को न रोकना प्रशासन के लिए भी बड़ा सवाल है। इसके अलावा डीसी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देशों पर जिला योजनाकार विभाग द्वारा बस स्टैंड रोड के आस-पास, सफीदों रोड, उचाना व नरवाना, बस स्टैंड के नजदीक, भिवानी रोड वीटा प्लांट के पीछे, भारत नगर, कैथल रोड, एनएच 352, सफीदों असंध रोड, सफीदों पानीपत रोड, सफीदों बाईपास, उचाना नर्सिंग कॉलेज के पास, उचाना के पास, नरवाना ढाकल रोड, नागरिक अस्पताल के पीछे, उकलाना रोड पर अवैध कॉलोनी धारकों व अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रैप-4 में ढिलाई व प्रदूषण के स्तर पर में सुधार होने पर अवैध कॉलोनी धारकों के खिलाफ कार्रवाई कर निर्माण को गिराया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहा प्रदूषण का स्तर
जिले में बुधवार को एक्यूआई का स्तर 320 तक दर्ज किया गया, जोकि बीते सप्ताह में सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले एक्यूआई का स्तर 350 से 400 पार तक चला हुआ है। एक्यूआई का स्तर सुधरने के बाद मरीजों की संख्या में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाई जाएगी जांच
हांसी नहर में अगर काम चल रहा है तो वहां पर टीम को भेजकर जांच करवाई जाएगी। ग्रैप नियमों की उल्लंघना करने वालों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम जुर्माना लगा रही है। इसके अलावा भी जहां नियमों की अनदेखी कर काम चल रहा है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- अश्वनी धीमान क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed