फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Violation of code of conduct, 33 complaints received on portal

Jind News: आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन, पोर्टल पर आईं 33 शिकायतें

Tue, 16 Apr 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Violation of code of conduct, 33 complaints received on portal
15जेएनडी13 : पुरानी सब्जीमंडी के पास लगा एक बैनर। संवाद
जींद। 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता लागू है। जगह-जगह जनसभा या रैली करने पर भी पाबंदी है, लेकिन राजनीकित पार्टियों के नेताओं के पोस्टर-बैनर शहर में अब भी कई जगह लगे हुए हैं। जिला प्रशासन ने अभी तक इन पोस्टर-बैनरों को नहीं उतरवाया है। इसको लेकर चुनाव आयोग के पोर्टल पर 33 शिकायतें आई हैं। इन शिकायतों में सबसे ज्यादा पोस्टर-बैनर से संबंधित हैं। इसके अलावा वोटर कार्ड नहीं मिलने के बारे में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। कुछ शिकायतें ऐसी भी आती हैं जो दूसरे जिलों की होती है। एक शिकायत तो रोहतक जिले से आई है, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया है कि पीजीआई रोहतक में पोस्टर लगा है। उसमें मौजूदा सरकार का बखान किया गया है। हालांकि पोस्टर-बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चुनाव कार्यालय और बीडीपीओ की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों से संबंधित पोस्टर या बैनर लगाए जा रहे हैं। आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा। सार्वजनिक जगह पर पोस्टर-बैनर लगाना आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन है। पोस्टर या बैनर लगाने वालों पर कार्रवाई को लेकर कई टीमें बनाई गई हैं। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी, जींद।

15जेएनडी13 : पुरानी सब्जीमंडी के पास लगा एक बैनर। संवाद

15जेएनडी13 : पुरानी सब्जीमंडी के पास लगा एक बैनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed