फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vinesh reprimanded JE - found 3 inches of obstruction in the footpath instead of 8

Jind News: विनेश ने जेई को फटकारा- फुटपाथ में 8 की जगह तीन इंच मिला रोड़ा

Fri, 24 Jan 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vinesh reprimanded JE - found 3 inches of obstruction in the footpath instead of 8
24जेएनडी05: अ​धिकारियों से बातचीत करते हुए विधायक विनेश फोगाट। संवाद
जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने शुक्रवार को नगरपालिका द्वारा बनाए जा रहे फुटपाथ का निरीक्षण किया। जुलाना में हांसी रोड पर 800 मीटर की दूरी तक 50 लाख की लागत से फुटपाथ को पक्का किया जा रहा है। हलके के गांवों का दौरा कर रही विधायक विनेश फोगाट ने फुटपाथ का निरीक्षण किया और मौके पर जेई कृष्ण कुमार को बुलाकर फुटपाथ को उखड़वाया और सैंपल लेने के लिए पेटी से माप किया।
विज्ञापन

माप करने पर फुटपाथ में रोड़ा कम मिलने पर जेई को फटकार लगाई। विधायक ने जेई से पूछा कि इसमें कितने इंच रोड़ा डाला गया है तो जेई ने कहा कि कागजों में आठ इंच है, लेकिन औसतन सात इंच तक रोड़ा डाला गया है। जांच में पाया कि रोड़ा तीन इंच से भी कम डाला गया था। इस पर विधायक ने जुलाना नगरपालिका सचिव पूजा साहू से फोन पर बात की। विधायक ने कहा कि फुटपाथ के निर्माण में रोड़ा कम डाला गया है। सचिव पूजा साहू ने बताया कि उन्हें रिपोर्ट दी गई है कि पूरा माल डाला जा रहा है तो विधायक ने कहा कि माल पूरा नहीं डाला गया, मौके पर पहुंचकर जांच करो।
विज्ञापन

बाक्स

विधायक विनेश ने जेई से किए सवाल जवाब

विधायक विनेश फोगाट ने जेई कृष्ण कुमार से पूछा कि आपकी देखरेख में काम चल रहा है तो आपने जांच क्यों नहीं की। जेई ने कहा कि जो भी उच्चाधिकारी आदेश देंगे रोड़े को पूरा कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि अब फुटपाथ पूरा बनने वाला है, तीन जगह जांच की गई है और तीनों में रोड़ा कम मिला। जेई ने कहा कि वो इसे पूरा करवा देंगे। विधायक ने कहा कि अगर इसे दोबारा उखाड़ंगे तो क्या समाधान हो जाएगा। जेई ने कहा कि अभी तक कोई भी पेमेंट नहीं हुई है। विधायक ने कहा कि जिस काम की सरकार ने मंजूरी दे दी तो उसकी पेमेंट भी होगी। विधायक ने कहा कि यह आम लोगों के खून पसीने की कमाई से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed