{"_id":"675f1dd893480e5199049caa","slug":"vinesh-phogat-reached-khanauri-and-supported-dallewal-jind-news-c-199-1-sroh1009-127115-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विनेश फोगाट ने खनौरी पहुंचकर डल्लेवाल का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विनेश फोगाट ने खनौरी पहुंचकर डल्लेवाल का किया समर्थन
Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
जींद। जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट रविवार को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचकर जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जाना और उनके धरने का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही है। इसके लिए किसान नेता को आमरण अनशन करना पड़ रहा है। विनेश ने अपने नेता के समर्थन में किसानों को आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अकेले डल्लेवाल की नहीं है। यह सभी किसानों की लड़ाई है। इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है। सोमवार को जुलाना से 100 से ज्यादा किसानों का जत्था डल्लेवाल के समर्थन में खनौरी बॉर्डर पर जाएगा। इसके अलावा जुलाना तहसील में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।