{"_id":"695176cc380d7fcf600db7b2","slug":"vinesh-phogat-is-busy-colluding-with-the-bjp-sudhir-jind-news-c-199-1-sroh1009-146141-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनेश फोगाट बीजेपी के साथ सांठगांठ करने में जुटीं : सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनेश फोगाट बीजेपी के साथ सांठगांठ करने में जुटीं : सुधीर
विज्ञापन
28जेएनडी35: विधायक विनेश फोगाट पर आरोप लगाते हुए सुधीर बुआना। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। शादीपुर गांव में आयोजित रामपाल महाराज के सम्मान समारोह के दौरान सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान सुधीर बुआना ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक को किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
सुधीर बुआना ने कहा कि पिछले दिनों शादीपुर सहित आसपास के गांवों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई थी। इससे किसानों की फसलें खराब हुईं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के समाधान के लिए विधायक द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने न तो मौके का दौरा किया और न ही जलभराव से निजात दिलाने के लिए कोई व्यवस्था करवाई। आज भी वो जनता से नदारत रहती हैं। विधायक विनेश फोगाट बीजेपी के साथ सांठगांठ करने में लगी हैं शायद वो बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विधायक अमरजीत ढांडा ने कई गांवों के जलभराव की समस्या का समाधान किया, लेकिन मौजूदा विधायक विनेश फोगाट काम करना ही नहीं चाहती। ऐसे समय में रामपाल महाराज की टीम ने आगे बढ़कर किसानों की मदद की। टीम द्वारा पाइप लाइन और मोटर उपलब्ध कराकर जलभराव की समस्या से राहत दिलाने का कार्य किया गया।