फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers were informed about the importance of cleanliness, environmental protection and schemes

Jind News: ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और योजनाओं की जानकारी दी

Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers were informed about the importance of cleanliness, environmental protection and schemes
फोटो 5 नरवाना। स्वच्छता व जनकल्याण योजनाओं को लेकर जागरूकता बैठक करते हुए। स्रोत संगठन।
नरवाना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांव पीपलथा में स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बैठक हुई। कार्यक्रम का आयोजन गांव की सरपंच मनप्रीत कौर के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान कमलजीत, ग्राम सचिव विक्रांत, जोगेंद्र नंबरदार, प्रदीप कुमार पंच, कश्मीरी सिंह पंच और मोला राम पंच सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता अभियान और जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। बैठक में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी का भरोसा भी जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed