{"_id":"62507e7ac4fc251d2547aef6","slug":"villagers-troubled-by-power-shortage-blocked-the-highway-jind-news-rtk643384420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। बिजली की किल्लत को लेकर पालवां गांव के महिला व पुरुषों ने शुक्रवार दोपहर बाद बिजली घर के सामने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओ हनुमान सिंह के शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई देने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। दोपहर 2:20 पर लगा जाम 2 : 50 मिनट पर खुला।
कमला, बीरमति, राजो, महेंद्र ने कहा कि कई दिनों से बिजली की किल्लत से परेशान हैं। गर्मी शुरू हो चुकी है, बिना बिजली के घरों में अब रुका नहीं जा रहा। जो इंवर्टर लगे हैं, वह बिजली शेड्यूल के अनुसार नहीं आने से बंद हो जाते हैं। पानी की किल्लत की परेशानी है तो रात को गर्मी के चलते छोटे बच्चे पूरी रात सो नहीं पाते हैं। गर्मी होने के चलते मच्छर होने लगे हैं, ऐसे में ग्रामीणों को पूरी रात जाग कर बितानी पड़ रही है। शेड्यूल के अनुसार बिजली की सप्लाई दी जाए ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानी दूर हो। जाम लगने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
फोटो कैप्शन
08जेएनडी31 : बिजली घर से आगे सड़क पर टे्रक्टर खड़ा करके जाम लगा रहे ग्रामीण। संवाद।