फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   villagers showed black flags to Dushyant Chautala in Jind

Haryana Assembly Election: जींद में दुष्यंत चौटाला का विरोध, लोगों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, काले झंडे दिखाए

Sun, 15 Sep 2024 02:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Sep 2024 02:20 PM IST
सार

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला को जींद के एक गांव में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां ग्रामीणों दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन
villagers  showed black flags to Dushyant Chautala in Jind
जींद में दुष्यंत चौटाला का विरोध। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं का विरोध भी होने लगा है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने व हरियाणा के पूर्व उपमुख्मंत्री दुष्यंत चौटाला को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला का जींद के एक गांव में ग्रामीणों ने विरोध किया। चुनाव प्रचार के लिए गांव में गए दुष्यंत चौटाला को ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाए। दुष्यंत चौटाला का शनिवार रात को जींद के गांव छात्तर में ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके अलावा युवाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। इसकी सोशल वीडियो पर वीडियो वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा की तरफ से देवेंद्र अत्री भी अपना अभियान चलाए हुए हैं। 
विज्ञापन




रात को लगभग नौ बजे दुष्यंत चौटाला गांव छात्तर में गए थे। यहां पर उनका विरोध शुरू हो गया। दुष्यंत चौटाला को लोगों ने काले झंडे दिखाए तथा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। किसान आंदोलन से ही लोग दुष्यंत चौटाला के खिलाफ खड़े हो गए हैं। काफी युवाओं ने कहा कि 2019 के चुनाव में उन्होंने दुष्यंत चौटाला को भाजपा के खिलाफ चुनाव में जीत दर्ज करवाई थी। लेकिन वह भाजपा के साथ ही सरकार में शामिल हो गए। दुष्यंत चौटाला से लोगों ने सवाल भी किए, लेकिन दुष्यंत चौटाला बिना जवाब दिए आगे ही बढ़ गए। इससे गुस्साए लोगों ने उनका बॉयकॉट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed