{"_id":"5d39fa208ebc3e6cfd1894d6","slug":"villagers-protest-jind-news-rtk5073037147","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरोदी माइनर को बरवाला लिंक नहर से जोड़ने की मांग को लेकर चल रहे धरने के 35वें दिन राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे धरोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरोदी माइनर को बरवाला लिंक नहर से जोड़ने की मांग को लेकर चल रहे धरने के 35वें दिन राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे धरोदी
विज्ञापन
धरोदी गांव में बरवाला लिंक नहर से भाखड़ा का पानी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के बीच बुधवार शाम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री का संदेश लेकर नरवाना पहुंचे। उन्होंने कमेटी के छह लोगों से नरवाना रेस्ट हाउस में बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन ग्रामीण राजी नहीं हुए। रात को साढ़े तीन घंटों तक चली वार्ता में सहमति बनी कि कृष्ण कुमार बेदी धरनास्थल पहुंचेंगे और लोगों की बात सुनेंगे। हालांकि राज्यमंत्री आमरण अनशन कर रहे लोगों का अनशन समाप्त करवाने में सफल रहे, लेकिन लोगों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
इसके बाद वीरवार दोपहर कृष्ण बेदी धरोदी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पहले पेयजल की बात कर रहे थे, लेकिन नरवाना पहुंचने पर बताया गया कि उनकी एक ही मांग है कि बरवाला लिंक नहर को भाखड़ा नहर से जोड़ा जाए। बेदी ने बताया कि कुछ लोग दो माह पहले उसने चडीगढ़ में मिले थे और पेयजल की किल्लत बताई थी। सरकार हर प्रकार की पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए तैयार है। बेशक सरकार का कुछ भी खर्च हो। अगर धरोदी माइनर को भाखड़ा बरवाला लिंक नहर से जोड़ने की बात है तो वह तीन-चार दिन में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उसे नरवाना हलके से प्यार है और वह हर मामले में उनकी वकालत करेंगे। बेदी ने लोगों को कहा कि वैसे तो वह उन्हें वकील मानते हैं लेकिन उन्हें फाइल देने के लिए तैयार नहीं हैं। उसके बाद बुधवार से आमरण अनशन पर बैठे पांच लोगों को जूस पिलाकर उठाया। इस मौके पर बिनैन खाप के प्रधान नफे सिंह नैन, रघुबीर सिंह नैन, रंगीराम नैन, गुरनाम नैन, संतोष दनौदा, सुमन बेदी, सीताराम बागड़ी, हंसराज समैन, भगवती प्रसाद बागड़ी, अनिल जिंदल, जगदीश चंद्र पांचाल, विकेश तागरा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
माइनर को नहीं जोड़ा तो 101 ग्रामीण अनशन पर बैठेंगे : नैन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री से बात करने का चार दिन का समय मांगा है। इसके बाद नैन खाप के सदस्य रघुबीर सिंह ने पत्रकारों को कहा कि अगर सरकार ने धरोदी माइनर को नहर से नहीं जोड़ा तो लंबा धरना होगा और 101 ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार ही होगी।
विज्ञापन
कृष्ण बेदी ने मौके का किया मुआयना
कृष्ण बेदी वीरवार दोपहर बाद नहर के उस प्वाइंट पर पहुंचे, जहां से 11 गांवों के ग्रामीण धरोदी माइनर को नहर से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। बेलरखां से कुछ दूरी पर यह प्वाइंट बना है। उनके साथ जिले के अधिकारी व सिंचाई विभाग की टीम भी मौजूद रही।