फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers protest at Baddowal toll plaza in Jind

जींद: ग्रामीणों ने फ्री करवाया बद्दोवाल टोल प्लाजा, 14 किमी. की परिधि में आने गांवों के लिए टोल फ्री करने की मांग

Tue, 28 Dec 2021 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 12:58 AM IST
सार

जींद के नरवाना क्षेत्र में बद्दोवाल टोल पर मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी की। साथ ही ग्रामीणों ने बैरिकेड हटा दिए, जिसके बाद सभी वाहन फ्री में गुजरे। 

विज्ञापन
Villagers protest at Baddowal toll plaza in Jind
बद्दोवाल टोल प्लाजा को फ्री करवाकर प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग दूसरी ओर टोल पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के नरवाना क्षेत्र में बद्दोवाल टोल प्लाजा की 14 किलोमीटर की परिधि में आने वाले ग्रामीणों के लिए टोल फ्री न करने पर लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। उन्होंने बद्दोवाल टोल प्लाजा सोमवार साढ़े तीन बजे के बाद सभी वाहनों के लिए एक बार फिर फ्री करवा दिया। साथ ही ग्रामीणों और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह बद्दोवाल टोल प्लजा की 14 किलोमीटर की परिधि में आने वाले ग्रामीणों के वाहनों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर एकत्रित हुए थे। टोल प्रशासन को सुबह एल्टीमेटम दिया गया था कि यदि शाम साढ़े तीन बजे तक टोल फ्री नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने पुलिस प्रशासन व टोल प्रशासन की आंखों के सामने सभी बैरिकेड गेट हटवा दिएऔर वाहन बिना टोल टैक्स दिए ही बद्दोवाल टोल प्लाजा को पार करने लगे। धरने में मुख्य रूप में उपस्थित मास्टर बलबीर सिंह, होशियार सिंह, सुनील बद्दोवाल, सीमा बद्दोवाल, डींपल दनौदा, नरेश दनौदा, संजीव ढाकल ने कहा कि जब टोल प्लाजा यहां स्थापित किया गया तो आसपास के सभी लोगों के वाहन फ्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर धीरे-धीरे सभी से टोल लिया जाने लगा। इसके बाद कई बार यहां प्रदर्शन हुए और कई बार आसपास के लोगों के लिए टोल फ्री करवाया गया। लोगों ने कहा कि किसान आंदोलन जब समाप्त हुआ तो तभी टोल प्रशासन को इस बात से आगाह किया गया था कि टोल प्लाजा की 14 किलो मीटर की परिधि में आने वाले वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाए।

इसके चलते सोमवार को एक फिर बद्दोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू हो गया। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि हमारी मांगहैं कि14 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों का टोल फ्री होना चाहिए। जींद के वाहनों का कागजातों के आधार पर आधा टैक्स लिया जाए। यदि कोई चालक गलती से फास्ट टैग की लाइन में आ जाता है तो उससे दोगुना टोल नहीं वसूलकर कैश लाइन के अनुसार टोल लिया जाए। 

वाहन चालक दिखे खुश, लोगों ने चाय पानी की व्यवस्था की

टोल फ्री हो जाने के बाद बद्दोवाल टोल प्लाजा को पार करने वाले वाहन चालक खुश नजर आए और प्रदर्शन कर रहे लोगों की तरफ हाथ हिलाकर धन्यवाद करते दिखे। वहीं लोगों द्वारा रात के धरने की तैयारी भी कर ली गई है। इसके लिए चाय पानी व अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध टोल प्लाजा पर शुरू कर दिया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर व सदर थाना के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। 

उच्च अधिकारियों को भेजी लोगों की मांग

बद्दोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर दादा साहिब सिंदे ने कहा कि किसानों ने जो मांग पत्र हमें दिया है उसे उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। जो आदेश होंगे, उन्हें यहां टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा। किसानों के धरने के बाद हमनें अपने कर्मचारियों को टोल से हटा लिया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed