{"_id":"678fe29d1629378ad10965ef","slug":"villagers-of-dharamgarh-village-angry-over-not-getting-mustard-oil-jind-news-c-199-1-jnd1001-128783-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सरसों का तेल नहीं मिलने पर धर्मगढ़ गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सरसों का तेल नहीं मिलने पर धर्मगढ़ गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
21जेएनडी33: राशन लेने के डिपो पर पहुंचे कार्ड धारक। संवाद
- फोटो : तापमान के लगातार बढ़ने से पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल।
सफीदों। उपमंडल के गांव धर्मगढ़ में बीपीएल परिवार कार्ड धारकों में उस समय गुस्सा फूट पड़ा जब उनके गांव के डिपो पर दिसंबर माह का सरसों का तेल व चीनी नहीं मिली। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें दिसंबर का सरसों तेल नहीं वितरित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें जनवरी माह की चीनी व सरसों का तेल तो दिया जा रहा है लेकिन दिसंबर माह का तेल व चीनी नहीं दिया जा रहा है। गांव के काफी परिवार तेल व चीनी से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने डिपो होल्डर से दिसंबर माह के तेल व चीनी की मांग की तो वह उसे देने में आनाकानी कर रहा है।
बाक्स:
मात्र 130 कार्डधारकों को ही सरसों का तेल भेजा
डिपो को संचालित कर रहे विक्रम ने बताया कि दिसंबर माह का तेल व चीनी पीछे से ही कम भेजी जा रही है। इसके कारण वह कार्ड धारकों को पूरी सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं। गांव के 400 कार्डधारकों में से मात्र 130 कार्डधारकों को ही सरसों का तेल दिसंबर का भेजा गया था। जो भी सप्लाई उनके पास आई थी उसे कार्ड धारकों में बांट दिया गया है। सरकार की ओर से तेल व चीनी लेकर जाने की आखिरी तिथि आठ जनवरी निर्धारित की गई थी।
वर्जन
सरकार द्वारा दिसंबर का तेल 70 प्रतिशत भेजा गया है। सफीदों विधानसभा में करीब एक लाख 8000 लीटर तेल आना चाहिए था, लेकिन सरकार की तरफ से 80 हजार लीटर तेल ही भेजा गया गया।
विज्ञापन
विकास खर्ब, सब इंस्पेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सफीदों