{"_id":"5d7152cd8ebc3e017941ddb0","slug":"villagers-beat-up-by-catching-3-young-men-sitting-in-the-insident-jind-news-rtk516191267","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात की फिराक में बैठे तीन युवकों की पकड़कर ग्रामीणों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात की फिराक में बैठे तीन युवकों की पकड़कर ग्रामीणों ने की पिटाई
विज्ञापन
गांव सरनाखेड़ी व बड़ौद के रास्ते पर रजवाहे पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे तीन युवकों को बुधवार रात सरना खेड़ी के कुछ युवकों ने पकड़ लिया। जिनकी ग्रामीणों ने पहले तो अच्छे से धुनाई की और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीनों युवकों की पहचान गांव साहनपुर निवासी राहुल, कमल व अमन के रूप में हुई है।
वारदात को अंजाम देने के लिए पांच युवक मौके पर बैठे हुए थे, जोकि राहगीर से लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे। उक्त युवक इससे डेढ़ महीने पहले भी एक स्थान पर मिस्त्री से मोटरसाइकिल छीन चुके हैं। बुधवार रात करीब दस बजे जब गांव सरनाखेड़ी निवासी मनोज अपनी बाइक पर वहां से गुजर रहा था, तो उक्त युवक को देखकर भागने में सफल हो गया। मनोज के अनुसार तभी उसने मिस्त्री सत्यवान उर्फ सतू के पास फोन किया और मिस्त्री सतू अपने साथ दर्जनभर युवकों को साथ लेकर रजवाहे पर पहुंचा तो दो युवक मौके से भागने में कामयाब रहे, जबकि तीन को काबू कर लिया।
सत्यवान उर्फ सतू के अनुसार वह 21 जुलाई को गांव बड़ोद से इनवर्टर बैटरी लगाकर गांव लौट रहा था। नौ बजे रजवाहे पर छह उक्त युवकों ने उससे उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने भी बाइक छीनने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन उसकी बाइक को कोई पता नहीं चला। इस मामले में थाना प्रभारी धर्मबीर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस उक्त युवक से वारदातों के बाद में पूछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता मनोज की शिकायत आने पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।