{"_id":"6a480e5e1d69d7bd8506c848","slug":"villagers-are-troubled-by-the-poor-condition-of-the-malvi-julana-road-jind-news-c-199-1-jnd1003-156133-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव मालवी-जुलाना मार्ग की बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव मालवी-जुलाना मार्ग की बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
3 जुलाना 01: मालवी गांव की टूटी सड़क दिखाते ग्रामीण। संवाद
जुलाना। गांव मालवी से जुलाना को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। इससे दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। गत वर्ष दो हादसों में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन प्रशासन के कानों पर जुं तक नही रेंग रही है।
मालवी गांव निवासी सुनील नागर, सन्नी, बिट्टु आदि ग्रामीणों का कहना है कि मालवी-जुलाना मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी सड़क से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज पहुंचते हैं, किसान अपनी फसल जुलाना की अनाज मंडी लेकर जाते हैं और लोग जरूरी कार्यों के लिए कस्बे तक आते-जाते हैं।
विज्ञापन
सड़क की खराब स्थिति के कारण सफर में अधिक समय लग रहा है, वहीं वाहनों के रखरखाव और मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो हादसों की आशंका और बढ़ जाएगी।
सड़क की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नही हो पाया है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़का निर्माण कार्य किया जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके।