{"_id":"66ede9fcd1cf5c393b0a1ef4","slug":"villagers-angry-over-drinking-water-problem-blocked-the-road-for-2-hours-jind-news-c-199-1-sroh1006-123321-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेयजल समस्या से नाराज ग्रामीणों ने 2 घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेयजल समस्या से नाराज ग्रामीणों ने 2 घंटे लगाया जाम
Sat, 21 Sep 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। गांव अलेवा की चहल पट्टी के जलघर की मोटर दो महीने से खराब पड़ी है। इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने दो घंटे तक जींद-असंध मार्ग जाम रखा।
उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। जाम लगने की सूचना मिलने पर अलेवा थाना प्रभारी बनवारी लाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान होने तक जाम न खोलने की जिद पर अड़े रहे। थाना प्रभारी ने जिला प्रशासन और विभाग के एसडीओ को मामले से अवगत कराया। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रणबीर ने मौके पर पहुंचकर एक सप्ताह में नया ट्यूबवेल लगवाने की प्रक्रिया शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि चहल पट्टी में लगा ट्यूबवेल लगभग दो माह से बंद पड़ा है। इससे 200 घरों को पानी नहीं मिल रहा है। पीने का पानी लाने के लिए उनको दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। जलघर जाने के बाद पता चला कि मोटर धंसने के कारण सप्लाई बंद पड़ी है। उन्होंने इसकी सूचना सरपंच और अधिकारियों को दी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में उनको सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ग्रामीणों ने दो घंटे तक जींद-असंध मार्ग पर जाम लगाए रखा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
जलघर की मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। अब एक सप्ताह के अंदर मोटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लोगों को समझा दिया गया है। -रणबीर, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, अलेवा।