फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers accuse Health Department of recruiting with money

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया पैसे लेकर भर्ती करने का आरोप

Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers accuse Health Department of recruiting with money
स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते ग्रामीण। - फोटो : Jind
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगूरां में आउटसोर्स के तहत भर्ती का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव की पंचायत ने कहा कि सिविल सर्जन गांव की पंचायत के प्रति गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों में फूट डालने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पंचायत में कोई विरोधाभाष नहीं है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर पैसे लेकर भर्ती करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि वह जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलकर अधिकारियों की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को नगूरां गांव में पंचायत हुई, जिसमें नंबरदार रणधीर तथा सरपंच जसवंत ने भाग लिया। पंचायत में कहा गया कि सिविल सर्जन गांव की पंचायत के बारे में गलत बयानबाजी करके ग्रामीणों को भड़का रहे हैं, जबकि पंचायत में कोई विरोधाभाष नहीं है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि आउटसोर्स भर्ती मामले में जल्द स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली के बारे में बताया जाएगा। कभी तो सिविल सर्जन कहते हैं कि इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं है। यह कार्य ठेकेदार का है तो कभी कहते हैं कि गांव की पंचायत का एक धड़ा अपने युवाओं को लगवाना चाहता है तो दूसरा अपने युवाओं को। सरपंच ने कहा कि गांव की पंचायत एक है। योग्यता के आधार पर ही गांव के युवाओं का चयन किया जाना चाहिए। उनके गांव में उनके युवाओं का इस नौकरी पर हक है, जबकि आउटसोर्स के तहत यहां बाहर के युवा लगा दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वह 29 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

सभी आरोप निराधार
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि पंचायत द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर पैसे लेकर नौकरी देने के लगाए गए आरोप निराधार हैं। आउटसोर्स के तहत भर्ती ठेकेदार द्वारा की जाती है। इससे स्वास्थ्य विभाग का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed