{"_id":"5e5809548ebc3ef3ae70666c","slug":"vikas-was-not-missing-6-years-ago-but-was-murdered-jind-news-rtk5444529140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्ष पहले लापता नहीं हुआ था विकास बल्कि कर दी गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्ष पहले लापता नहीं हुआ था विकास बल्कि कर दी गई थी हत्या
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीआईए की गिरफ्त में हत्या का आरोपी मनदीप
- फोटो : Jind
Link Copied
छह वर्ष पहले जींद की इंप्लाइज कॉलोनी निवासी विकास उर्फ विक्की की हत्या कर शव को नहर में फेंकने के आरोपी मनदीप को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छह वर्ष पहले इंप्लाइज कॉलोनी निवासी विकास उर्फ विक्की अचानक घर से लापता हो गया था। विकास के भाई दीपक ने 24 सितंबर 2014 को शहर थाना पुलिस में विकास के लापता होने की शिकायत दी थी। यह गुमशुदगी अभी तक ब्लाइंड बनी हुई थी। इसका खुलासा सीआईए इंचार्ज वीरेंद्र सिंह खर्ब ने वीरवार को किया है। उन्होंने बताया कि गत दिनों सीआईए ने पुनीत उर्फ पोपन नामक अपराधी को अदालत से रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पोपन से खुलासा किया कि विकास उर्फ विक्की की हत्या उसने दोस्त के साथ मिलकर की थी। उसने बताया कि शराब पीने के दौरान विकास के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने अपने दोस्त मनदीप उर्फ चोटा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। उसने बताया कि तीनों दोस्त शराब पी रहे थे तो उनके साथ विकास का विवाद हो गया। इस पर उन्होंने उसकी हत्या करने के बाद कपड़े उतार कर शव को जींद हांसी ब्रांच नहर में फेंक दिया। पुलिस ने पोपन के खुलासे पर मनदीप उर्फ चोटा इंप्लाइज कॉलोनी निवासी को जींद से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने मनदीप को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले की पूरी जानकारी लेकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।