फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vij approved the demands of MPHW

Jind News: एमपीएचडब्ल्यू की मांगों पर विज ने लगाई मोहर

Wed, 31 Jan 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 31 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vij approved the demands of MPHW
30जेएनडी08-चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री से मिलते हुए एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन का शिष्टमंडल। स्वयं
जींद। एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन का शिष्टमंडल कैडर की समस्याओं और मांगों को हल करवाने के लिए मंगलवार को राज्य प्रधान ओमपति कादियान और रानी गहलावत की अगुवाई में स्वास्थ मंत्री अनिल विज से चंडीगढ़ सचिवालय में मिला। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एसीएस अनुपमा, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. रणदीप तथा जसवंत पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य महासचिव मनोज दलाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने हर मांग पर अधिकारियों पर फीडबैक लेते हुए जल्द फाइलों पर होमवर्क पूरा कर अधिसूचना पत्र जारी करने के आदेश जारी किए। भत्तों की रिविजन के बारे में कमेटी गठित की गई है। कैडर की मुख्य मांगों में एमपीएचडब्ल्यू के पदनाम बदलने, समाप्त पदों को बहाल करवाने के साथ आबादी आधारित पद स्वीकृत करते हुए स्थायी भर्ती करने, पदोन्नति व कंफर्मेशन सूची जारी करवाना, जोखिम भत्ता देने, प्रमोशनल स्केल जारी करना शामिल है। एनएचएम की तरफ से मौजूद एडमिन अधिकारी ने एनएचएम में कार्यरत एएनएम के मांगपत्र पर स्वास्थ्य मंत्री के पूछने पर बताया कि इनको कैडर के मूल वेतनमान एफपीएल छह का लाभ देने, ड्रेस व एमसीएच एलाउंस तथा रिटायरमेंट बेनीफिट के बारे में सभी फाइल प्रोसेस में है। इसको लेकर मंत्री ने जल्द कार्रवाई के बारे में निर्देश जारी किए। राज्य प्रधान ओमपति और रानी गलहवात ने कहा कि उम्मीद है कि स्वास्थ्य मंत्री जल्द मांगों को पूरा करवाते हुए अधिसूचना पत्र जारी करवाएंगे। इस अवसर पर राज्य कोषाध्यक्ष संदीप राठी, प्रधान वीरेंद्र दलाल झज्जर, कुलताज रोहतक, अनिल गोयत हिसार, महेश राठी सोनीपत, रंजीव राणा, अजीत पलवल, मनदीप राठी, अमित झज्जर भी मौजूद रहे।

30जेएनडी08-चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री से मिलते हुए एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन का शिष्टमंडल। स्वयं

30जेएनडी08-चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री से मिलते हुए एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन का शिष्टमंडल। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed