{"_id":"68a090eb2f43061a150b86d7","slug":"vigilance-raid-in-julana-nagarpalika-chairman-office-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना नगरपालिका चेयरमैन के ऑफिस में विजिलेंस की रेड, 2.27 लाख रुपये हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना नगरपालिका चेयरमैन के ऑफिस में विजिलेंस की रेड, 2.27 लाख रुपये हुए बरामद
Sat, 16 Aug 2025 07:38 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी जुलाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:38 PM IST
सार
नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा के कार्यालय पर विजिलेंस की टीम ने रेड की है। तालाब की राशि को पास करने के लिए रिश्वत मांगने के मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जुलाना नगरपालिका चेयरमैन के ऑफिस में विजिलेंस की रेड
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बे के हांसी रोड़ पर स्थित नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा के कार्यालय पर शनिवार को विजिलेंस ने रेड मारी। टीम ने अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट को रंगे हाथों काबू किया है। बता दें कि चेयरमैन पेश से डॉक्टर है और वह अपना एक क्लिनिक भी चला रहा है जहां उसका ऑफिस भी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख 27 हजार की राशि भी बरामद की है। टीम ने जब उसके हाथों को पानी से धुलवाया तो उसके हाथ लाल हो गए।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम के डीएसपी ने बताया कि टीम को शिकायत मिली थी कि भिवानी निवासी ठेकेदार मनोज से तालाब की राशि को पास करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। ढाई प्रतिशत के हिसाब से राशि की रिश्वत मांगी जा रही थी। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की ओर रिसेप्शनिस्ट को रंगे हाथों काबू किया। टीम ने चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा और रिस्पेशनिस्ट सतबीर को हिरासत में लिया है। टीम ने मौके से डीवीआर को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
जुलाना में तालाब का किया जा रहा था सौंदर्यीकरण
जुलाना के हांसी मार्ग पर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा था जिस पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आनी थी। लेकिन कोर्ट स्टे के कारण काम रूका हुआ था। तालाब सौंदर्यीकरण का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था।
विज्ञापन