फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Video conferencing facility started in civil hospital

नागरिक अस्पताल में शुरू हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा

Wed, 06 Apr 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Video conferencing facility started in civil hospital
जींद। नागरिक अस्पताल में अब वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू हो गई है। अब चिकित्सक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही अदालत में पेश हो सकेंगे। इससे एक तो समय की बचत होगी और दूसरा मरीजों को भी चिकित्सकों के इंतजार में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मंगलवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कमरे का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक तो पहले ही नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है, ऊपर से प्रतिदिन कोई न कोई चिकित्सक अदालत में किसी न किसी मामले में साक्ष्य के लिए चला जाता है। इससे मरीजों को चिकित्सक के इंतजार में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय या अन्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डीसी ऑफिस या फिर ई-दिशा केंद्र में जाना पड़ता था। इससे काफी समय खराब हो जाता था। अब पीएमओ डॉ. लोकवीर ने नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 99 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए तैयार करवा दिया है। मंगलवार को उन्होंने खुद निरीक्षण करके वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवा का शुभारंभ किया। अब कोई चिकित्सक या स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए दूसरे विभागों पर निर्भर नहीं रहेगा। अब यहीं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चिकित्सक भी अदालत में साक्ष्य पेश कर सकेंगे। इससे काफी समय की बचत होगी और चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

कोट्स
एक कमरे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए सभी व्यवस्थाएं करवा दी गई हैं। इस कमरे में कंप्यूटर सेट, इंटरनेट की व्यवस्था और प्रिंटर भी रखवा दिया गया है। इसके अलावा कमरे में बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था कर दी गई है। अब चिकित्सक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. लोकवीर, पीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed