फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   VHP and Bajrang Dal took advantage of Fufi

Jind News: विहिप और बजरंग दल ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Sat, 26 Apr 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal took advantage of Fufi
25जेएनडी22-आतंकवाद का पुतला फ ूंकते हुए कार्यकत्र्ता। संवाद
सफीदों। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में भक्ति योग आश्रम के संचालक डॉ. शंकरानंद सरस्वती महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रमोद गौतम ने विशेष रूप से शिरकत की। अपने संबोधन में डॉ. शंकरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई है, वह काफी निंदनीय है। यह बहुत ही कायराना हरकत है। इसके खिलाफ जवाब दिया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान की पुश्तें भी याद रखेंगी और उन्हें विश्वास है ऐसा होगा। वह आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हैं। बदले की आग में पूरा हिंदुस्तान झुलस रहा है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना जरूरी है। विहिप जिला मंत्री प्रमोद गौतम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सिर के बदले दस सिर लाने का वादा किया था। अब आतंकियों ने हमारे 28 लोगों को मार दिया। ऐसे में अब मोदी सरकार अपना वायदा पूरा करे। अब सभी संगठनों को संगठित होकर हमारी संस्कृति और मर्यादा की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed