फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vanshika won the gold medal in the state level karate competition.

Jind News: राज्यस्तरीय कराटे में वंशिका ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 25 Sep 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vanshika won the gold medal in the state level karate competition.
24जेएनडी21: स्कूल प्राचार्य रजनी यादव ​खिलाड़ियों को स्कूल पहुंचने पर बधाई देते हुए। स्रोत: स्क
जींद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने महेंद्रगढ़ में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित एसजीएफआई राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की खिलाड़ी वंशिका ने अपने भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अब वंशिका का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

वंशिका ने मुकाबलों के दौरान आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अब राष्ट्रीय स्तर पर उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। विद्यालय के खिलाड़ी यश लाठर ने भी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद यश ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं खिलाड़ी जानवी ने भी अपने मुकाबलों में शानदार जुझारूपन दिखाया और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उसके प्रयासों की विद्यालय परिवार ने सराहना की। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी यादव ने वंशिका, यश लाठर और जानवी सहित उनके कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प सफलता की कुंजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed