{"_id":"64fe08a68e0c019485033056","slug":"vaishya-sankalp-rally-will-be-important-for-the-participation-of-agrawal-community-in-politics-mahabir-jind-news-c-199-1-jnd1001-5349-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति में अग्रवाल समाज की हिस्सेदारी के लिए अहम होगी वैश्य संकल्प रैली : महाबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में अग्रवाल समाज की हिस्सेदारी के लिए अहम होगी वैश्य संकल्प रैली : महाबीर
Sun, 10 Sep 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर अर्जुन स्टेडियम में प्रदेशस्तरीय अग्रवाल समाज की वैश्य संकल्प रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली अग्रवाल समाज की राजनीति में हिस्सेदारी की नई दिशा तय करेगी। ये बातें महाबीर कंप्यूटर ने रविवार को कपड़ा मार्केट में हुई बैठक में कहीं। अग्रवाल विकास ट्रस्ट के वरिष्ठ उप प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने अग्रवाल समाज के लोगों को निमंत्रण देते हुए कहा कि रैली को लेकर समाज का पूरा सहयोग मिल रहा है और समाज के लोगों में इस वैश्य संकल्प रैली को लेकर काफी उत्साह व उमंग है। रैली की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव जैन, राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, हरियाणा प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गर्ग पूरे जिलों का दौरा कर रहे हैं। रैली में सभी राजनीतिक पार्टियों के वर्तमान विधायक, मंत्री, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता पहुंचेंगे। रैली में अग्रवाल समाज अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में आज अग्रवाल समाज बिल्कुल पिछड़ चुका है। समाज की भागीदारी राजनीति में ज्यादा से ज्यादा हो और समाज के लोगों को लोकसभा व विधानसभा, राज्यसभा की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी मिलेगी। यह वैश्य संकल्प रैली राजनीतिक पार्टियों को अग्रवाल समाज की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी का एक नया संदेश देगी। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि इस वैश्य संकल्प रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटा कर अपनी एकता का परिचय दें। इस मौके पर राजेश काजी, नीरज गोयल, आईडी गोयल, अशोक गोयल, मयंक गर्ग, ईश्वर बंसल, राधाकिशन बंसल, विरेंद्र बंसल, सियाराम गोयल, राजकुमार गोयल, सावर गर्ग, अग्रवाल विकास संगठन के जिला प्रधान सतीश मौजूद रहे।