{"_id":"5ff74cb88ebc3e33ad731cad","slug":"vaccination-8-10-minutes-30-minutes-will-have-to-be-under-the-supervision-of-doctors-jind-news-rtk589847991","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण ः 8-10 मिनट का समय, 30 मिनट रहना होगा चिकित्सकों की निगरानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण ः 8-10 मिनट का समय, 30 मिनट रहना होगा चिकित्सकों की निगरानी में
विज्ञापन
युवक को टीकाकरण की तैयारी में चिकित्सक व जानकारी देते डॉ. नवनीत सिंह। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में वैक्सीन को मंजूरी दी गई। वीरवार को जिले में छह स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर वैक्सीन का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन ड्रिल) किया गया। इस दौरान पता चला कि एक व्यक्ति को टीकाकरण करने में करीब आठ से 10 मिनट का समय लगेगा। इसके बाद करीब 30 मिनट तक चिकित्सकों की निगरानी में रहना होगा। टीकाकरण के दौरान व्यक्ति को पांच स्टेप से गुजरना पड़ेगा। शहर के पॉलीक्लीनिक में ड्राई रन के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान मौजूद रहे।
वीरवार को शहर के पॉलीक्लीनिक, नागरिक अस्पताल उचाना, नरवाना, सफीदों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना, अलेवा और कालवा में वैक्सीन की रिहर्सल हुई। टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवनीत के नेतृत्व में यहां पॉलीक्लीनिक में सबसे पहले टीकाकरण करवाने वाले व्यक्ति की पहचान जानने से कंप्यूटर में दर्ज उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ-साथ उसकी आईडी चेक की जाएगी। इसके बाद उसको प्रतीक्षा कक्ष में बैठाया जाएगा। यहां से आवाज लगाकर उसको बुलाया जाएगा और फिर उसकी आईडी चेक की जाएगी। यहां से टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के बाद व्यक्ति के पास मोबाइल पर एसएमएस आएगा। टीकाकरण के बाद व्यक्ति को 30 मिनट तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। डॉ. नवनीत ने बताया कि आज ड्राई रन के दौरान एक केंद्र पर 25 लोगों पर टीकाकरण का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान सबसे बड़ी खामी सामने यह आई कि कुछ लोग अपनी आईडी लेकर नहीं आए। बिना आईडी के पूरा प्रक्रिया बाधित हो जाती है।
6590 लोगों का पहले स्टेप में होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल 6590 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें 5500 लोगों में सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 1090 निजी चिकित्सक और उनके कर्मचारी हैं। डॉ. नवनीत के अनुसार जिन लोगों ने जिस आईडी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, टीकाकरण के समय वही आईडी साथ लेकर आनी अनिवार्य होगी। दूसरी आईडी से टीकाकरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
जिले में छह स्वास्थ्य केंद्रों पर वीरवार को ड्राई रन का आयोजन किया गया। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी सामने नहीं आई। कुछ लोग अपनी आईडी लेकर नहीं पहुंचे थे। टीकाकरण के समय अपनी जो आईडी रजिस्ट्रेशन के समय दी गई थी, वहीं लेकर आनी जरूरी है। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।