{"_id":"664e77411c25acdd850afdc4","slug":"use-your-vote-as-per-your-discretion-kandela-khap-jind-news-c-199-1-jnd1001-117426-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने विवेक के अनुसार मत का प्रयोग करें : कंडेला खाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने विवेक के अनुसार मत का प्रयोग करें : कंडेला खाप
Thu, 23 May 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी02: सर्वजातीय 28 कंडेला खाप की बैठक में भाग लेते हुए गणमान्य लोग। स्रोत खाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सर्वजातीय 28 कंडेला खाप की बैठक बुधवार को खाप प्रधान धर्मपाल कंडेला की अध्यक्षता में कंडेला गांव में संपन्न हुई। खाप प्रधान धर्मपाल कंडेला ने कहा कि 28 कंडेला खाप एक गैर राजनीतिक खाप है और खाप की अपनी विशेष मर्यादा और साख है। परंतु राजनीतिक इच्छा रखने वाले कुछ लोग कंडेला खाप के नाम पर अलग-अलग दल को वोट देने के नाम पर फतवा जारी कर रहे हैं। एक पूर्व प्रधान अलग-अलग हलकों में अलग-अलग दल के लिए समर्थन जारी कर रहा है तो दूसरा व्यक्ति खाप की आड़ में किसी दूसरे दल को वोट देने का समर्थन कर रहा है। ऐसे करके यह लोग कंडेला खाप को बदनाम कर रहे हैं।
धर्मपाल कंडेला ने कहा कि कंडेला खाप मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस तरह का फतवा जारी नहीं करती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह अपने विवेक के अनुसार मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर उप प्रधान दयानंद नंबरदार, प्रवक्ता मास्टर कर्मवीर रेढू, रामनिवास कंडेला, रामफल कंडेला, भीरा दालमवाला, रणधीर कंडेला, प्रताप कंडेला मौजूद रहे।