फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   UPSC EPFO Result 2024, Jind sachiv Nehra secured first position in all India, amazing performance by Haryana

UPSC EPFO Result 2024: जींद के सचिव नेहरा ने हासिल किया ऑल इंडिया में पहला स्थान, हरियाणा के छोरे का कमाल

Tue, 16 Jul 2024 08:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Jul 2024 08:07 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई सहायक भविष्य निधि आयुक्त की परीक्षा में सचिव नेहरा ने ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया है। सचिव नेहरा ने बताया कि वह अपनी नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे। उन्होंने दो बार आईएएस के लिए भी परीक्षा दी।

विज्ञापन
UPSC EPFO Result 2024, Jind sachiv Nehra secured first position in all India, amazing performance by Haryana
अपने बेटे सचिव को मिठाई खिलाती उनकी माता साक्षी नेहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के अर्बन इस्टेट निवासी सचिव नेहरा ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई सहायक भविष्य निधि आयुक्त की परीक्षा में ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया है। मंगलवार को सचिव नेहरा जब अपने घर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। फिलहाल सचिव नेहरा इनकम टैक्स विभाग दिल्ली में इंस्पेक्टर के रुप में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मूल रुप से 33 वर्षीय सचिव नेहरा नारनौंद के रहने वाले हैं। उनके पिता डॉ. वेदपाल नेहरा नारनौंद में एक अस्पताल चलाते थे। पिछले दिनों उनका निधन हो गया था। उनकी माता साक्षी नेहरा गृहणि हैं। सचिव नेहरा की बहन सुविधा जींद में स्टाफ नर्स हैं। सचिव नेहरा का परिवार दो साल पहले ही जींद में अपनी बहन के पास आ गया था।
विज्ञापन


फिलहाल सचिव नेहरा अविवाहित हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई सहायक भविष्य निधि आयुक्त की परीक्षा में सचिव नेहरा ने ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया है। सचिव नेहरा ने बताया कि वह अपनी नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे। उन्होंने दो बार आईएएस के लिए भी परीक्षा दी, लेकिन बात नहीं बनी। अब वह सहायक भविष्य निधि आयुक्त लगकर देश सेवा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed